BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 6:06 pm
KHABAR : पानी को लेकर प्रदर्शन, नगर के कई क्षेत्रों में नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, पेयजल समस्या से जूझ रहे वार्डवासी, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। नगर में जैसे जैसे गर्मी के दिन बढ़ते जा रहे हैं। वैसे वैसे में पानी की समस्या भी बढ़ते जा रही है। शहर के विवेकानंद वार्ड, अकबर वार्ड, आजाद वार्ड और गांधी वार्ड समेत अन्य वार्डों में नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण वार्ड के रहवासी काफी परेशान हो रहे हैं।


पिछले सप्ताह पानी टंकी से जुड़े क्षेत्रों में नलों से पानी नहीं आने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं बरघाट रोड क्षेत्र के लोगों ने पानी नहीं मिलने से आक्रोश में आकर सड़क पर जाम लगा दिया था। अब भी वार्डों के लोगों को नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण परशोनियों से जूझना पड़ रहा है।


नई जलावर्धन योजना के तहत हर दिन दो समय पानी देने की कार्ययोजना बनाई गई थी। वर्तमान स्थिति इसके उलट हैं। हालात यह है कि शहर के लोगों को एक समय भी नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।शहर के लगभग सभी वार्डों में नियमित व पर्याप्त पानी ना मिलने के कारण लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।


नलों में हैवी मोटर पंप लगाकर कई लोग पानी ले रहे हैं। इससे आगे के घरों में लगे नलों में कम प्रेशर से पानी पहुंच रहा है। नगरपालिका प्रशासन ने कई बार निर्देश, आदेश जारी कर नलों में मोटर पंप लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।इसके लिए पूर्व में टीम भी बनाई गई थी।इसके बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोग धड़ल्ले से नल में मोटर पंप लगाकर पानी ले रहे हैं।


मोटरपंप लगाने पर कार्रवाई की जाएगी
मुख्य नगरपालिका अधकारी आरके कुर्वेती का कहना है कि शहर में यदि कहीं पानी की समस्या हो रही है तो इसे दिखवाया जाएगा। नलों से मोटरपंप लगाकर पानी लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, ताकि अन्य लोगों को नलों से पर्याप्त पानी मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE