BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 6:53 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण, उपस्थितों को किया शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित, अधिकारियों को दिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र जावद के विभिन्‍न मतदान केंद्रोंकानिरीक्षण कर, मतदान केंद्रों पर आवश्‍यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर एवं सीईओ ने मतदान केंद्रों के कक्षों की स्थिति, प्रवेश एवं निकासी की स्थिति, पेयजल, सुविधाघर की उपलब्‍धता, रैम्‍प निर्माण, प्रकाश, छाया, कूलर, पंखे आदि का जायजा लिया और मतदान केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर जैन ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ व अन्‍य अधिकारियों से गत विधानसभा निर्वाचन में मतदान के प्रतिशत की जानकारी ली और लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान करवाने की समझाईश दी। कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने जावद के शासकीय उ.मा.वि.में मतदान केंद्र क्रमांक 179,180 शा.कन्‍या.छात्रावास जावद में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक  181,182, शासकीय उ.मा.वि.अठाना में मतदान केंद्र क्रमांक 134 व 136, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पालराखेडा के मतदान केंद्र क्रमांक 193, शा.मा.वि.भवन पालराखेडा में मतदान केंद्र 194, उ.मा.वि.सरवानिया महाराज के मतदान केंद्र क्रमांक 198, 199  एवं प्राथमिक एवं माध्‍यमिक विद्यालय मोडी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण  कर, महिला एवं पुरूष मतदाताओं की संख्‍या, गत निर्वाचन में हुए मतदान के प्रतिशत आदि की जानकारी ली और अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंच कर, मतदान करने की समझाईश भी ग्रामीणों को दी। कलेक्‍टर एवं सीईओ ने वसुंधरा दिवस पर शा.उ.मा.वि.अठाना में पौधारोपण किया और  पक्षियों के लिए सकोरे भी वितरित किए।

इस निरीक्षण दौरान एसडीएम चन्‍दनसिंह धार्वे , जनपद सीईओ आकाश धार्वे,  तहसीलदार यशपाल मुजाल्‍दा सहित अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE