BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 8:22 pm
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। लोकसभा निर्वाचन, 2024 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी महत्वपूर्ण निर्देशों के संबंध में जिले में की जाने वाली कार्यवाहियों संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के संबंध में निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये और विद्युत आपूर्ति का बेकअप तैयार रखे, इपिक कार्ड वितरण समयानुसार किया जाये, जिन मतदान केन्द्रों पर एक से अधिक बीयू दिया जाना है वंहा मतदान दलों का प्रशिक्षण दिया जाये, पोस्टल बैलेट को जिला कोषालय में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाये, बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर गर्मी से बचाव की सुविधाओं और मेडिकल किट की व्यवस्था की जाये, मतदान के 72, 48 और 24 घंटे पूर्व जारी की जाने वाली एसओपी के तहत गहन कार्यवाही की जाये, इसी के साथ प्रथम चरण में मतदान प्रतिशत में हुई गिरावट के कारणों की समीक्षा की गई। 

संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम के रिटर्निंग ऑफिसर और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ने के उदेश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जैसे फलिये स्तर पर मतदान जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल का आयोजन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन नगरीय क्षेत्र में मशाल यात्रा, पिथोरा कला से प्रेरित कलात्मक वॉल पेंटिंग जिले के समस्त 981 मतदान केद्रो को पिथोरा कला के मांडनों से सुसज्जित किया जा रहा है जिससे मतदान प्रतिशत बढाया जा सके। 
इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्राे, डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार, जिला कोषालय अधिकारी ममता चांगोड एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE