BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 1:25 pm
KHABAR : राज्य आनंद संस्थान ने किया पृथ्वी दिवस पर जन जागरूकता के लिए पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग जिला रतलाम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर जन जागरूकता हेतु पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाना होगा।

इसके लिए सभी विद्यार्थियों से आम की गुठलियों को एकत्र करने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जो 15 जून को पूर्ण होगा। इसके पश्चात वर्षा ऋतु आने पर अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत ने संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। आनंदक अशोक मेहता द्वारा पृथ्वी को बचाने संबंधित नारे लगवाए गए। मास्टर ट्रेनर मधु परिहार द्वारा राधाकृष्णन विद्यालय के  विद्यार्थियों के साथ मिलकर पक्षियों हेतु पेड़ों पर सकोरे  रखे गए। इस पर्यावरण हितेषी अभियान में राज्य आनंद संस्थान रतलाम टीम से पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, केतन जोशी ,सुरेंद्र अग्निहोत्री, सीमा त्रिवेदी, राखी राठौर अनीता यादव, का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE