BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 2:09 pm
BIG NEWS : सीएम बोले- दुल्हन की तरह सजेगा भोपाल, पीएम का एक किमी का रोड शो पूरा रहेगा भगवामय, सागर-हरदा में भी होगी मोदी की सभा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपााल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के दौर पर रहेंगे। पीएम मोदी आचार संहिता के दौरान 5वीं बार कल सागर और हरदा में सभा करने के बाद भोपाल में रोड शो करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में होने वाला रोड शो ऐतिहासिक होगा और चुनाव के दौरान पीएम के एमपी दौरे का रिकॉर्ड भी बनेगा।


सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी का रोड शो एक किमी का होगा। रोड शो में 200 से अधिक मंचों पर अलग-अलग प्रकार से पीएम मोदी का अभिनंदन होगा। कलाकार, साधु- संत, अलग-अलग वर्गों के लोग पीएम मोदी का स्वागत रोड शो में करेंगे।


भोपाल दुल्हन की तरह सजेगा। बंगाली समाज की बहनें शंख ध्वनि के साथ अभिनंदन करेंगी। व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान से पीएम मोदी का स्वागत, अभिनंदन करेंगे। सांस्कृतिक झांकियां भी रहेंगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी तरह के संसाधनों पर हक देश के सभी वर्ग के लोगों का है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में वर्ग विशेष के लिए संसाधनों पर हक की बात लिखकर निंदनीय काम किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश के सभी वर्ग के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।


पीएम मोदी की ओर से मध्यप्रदेश को दी गई सौगातों का हिसाब लगाएं तो पता चलता है कि सवा लाख करोड़ की सौगातें मिली हैं। सौ दिन में पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी परियोजना और केन-बेतवा परियोजना की सौगात पीएम मोदी ने दी है


सीएम यादव ने कहा कि मैंने कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखा, जिसमें लिखा है कि किसी वर्ग विशेष के लिए बात कही गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि सभी तरह के संसाधनों पर हक मुसलमानों का है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में फिर इस बात को कहा गया है। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इस बात की मैं निंदा करता हूं। कांग्रेस की फितरत में ही रहा है कि जो कहते हैं, उससे मुकर जाते हैं।


वोटिंग कम होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अप्रैल में चुनाव हुए हैं जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में मई में वोटिंग हुई थी। इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है और शादी विवाह का सीजन भी है। इसलिए वोटिंग कम हुई है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार में न आने को लेकर कहा कि वे प्रचार करने जाएंगी। पीएम मोदी के भोपाल आने को लेकर कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं तो जनता के बीच वोट मांगने के लिए आना पीएम मोदी की विनम्रता का परिचायक है।


आठ माह में दूसरी बार सागर आ रहे हैं पीएम
सागर में पीएम के कार्यक्रम को लेकर मकरोनिया इलाके के बड़तूमा में सभास्थल पर पंडाल लगाने का काम चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी आठ माह में दूसरी बार बड़तूमा आ रहे हैं। इससे पहले 12 अगस्त को संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने आए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE