BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 4:44 pm
REPORT : जिले की 243 ग्राम पंचायतों और 12 नगरीय क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता के माध्‍यम से किया मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक, गांव-गांव में ग्रामीणों को दिलाई सिंगल यूज प्‍लास्टिक संग्रहित-मतदाता जागरूकता की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को नीमच जिले की सभी 243 ग्राम पंचायतों एवं 12 नगरीय क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता के माध्‍यम से मतदाताओं को जागरूक कर, लोकसभा निर्वाचन 2024 में 13 मई को मतदान केंद्र जाकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई और मतदाताओं को हर हाल में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने ग्राम पंचायत गिरदौडा में आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को 13 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्‍य करने के लिए शपथ दिलाई। कलेक्‍टर ने उपस्थित ग्रामीणों को स्‍वच्‍छता की शपथ भी दिलाई।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्‍वच्‍छता अभियान के तहत गिरदौडा में कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे ने ग्रामीण अमले और ग्रामीणों के साथ दुकान-दुकान, घर-घर जाकर, पोलिथीन और कचरा एकत्रित कर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया और दुकानदारों, ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्‍टर जैन ने कहा कि सभी ग्रामीणजन 13 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर, मतदान अवश्‍य करे। मतदान केंद्र पर मतदान के लिए जाए, तो मतदाता पर्ची के साथ ही पहचान के लिए फोटोयुक्‍त एक पहचान पत्र अवश्‍य साथ ले जाएं।

प्रारंभ में ग्रामीणों ने कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ का पुष्‍पहारों एवं साफा बांधकर स्‍वागत किया। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की रूपरेखा पर विस्‍तार से प्रकाश डाला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE