BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 6:26 pm
NEWS : बेगूं एसडीएम के आदेश पर रावत भाटा पुलिस ने पाबन्द अवधि में अपराध करने पर हिस्ट्रीशीटर को किया जेल में निरुद्ध, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। थाना रावतभाटा के ए श्रेणी के हिस्ट्रीशीटर रफीक खां को नेक चलनी में पाबंद कराए जाने पर भी निर्धारित सीमा अवधि में अपराध करने पर रावतभाटा पुलिस ने एसडीएम बेगूं के आदेश पर बेगू जेल में निरूद्ध किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आदतन अपराधी, हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियो पर निगरानी रख उनको पाबन्द कराने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के पर्यवेक्षण में गत 09 मार्च को ए श्रेणी के हिस्ट्रीशीटर रावतभाटा चक्की मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय  रफीक खां पुत्र निसार अहमद को धारा 110 सीआरपीसी के तहत आगामी 6 माह के लिए पाबंद करवाया गया था। किंतु हिस्ट्रीशीटर रफीक खान द्वारा 24 मार्च को स्मैक का अवैध कारोबार करते हुए पकड़े जाने पर थाना रावतभाटा पर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर बेगू जेल भिजवाया गया था।
हिस्ट्रीशीटर के 09 अप्रैल को बेगू जेल से बाहर आने पर उपखण्ड अधिकारी रावतभाटा के धारा 117 सीआरपीसी की नेक चलनी की शर्तों का उल्लंघन करना पाया जाने पर सोमवार को धारा 122 सीआरपीसी में हिस्ट्रीशीटर रफीक खां पुत्र निसार अहमद को एसडीम रावतभाटा के न्यायालय में पेश किया गया। जिस पर न्यायालय ने पाबंद की शेष अवधि तक बेगू जेल में निरूद्ध करने के आदेश प्रसारित किये गये। 
एचएस रफीक खां द्वारा कस्बा रावतभाटा में शांति व्यवस्था बिगाड़ने एवं युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर युवा पीढी को बिगाडने का कार्य करता रहा है। भविष्य में भी ऐसे अराजक तत्वों की पहचान कर, उन पर निगरानी रख कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE