BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 10:52 am
BIG NEWS : गर्मियों की छुट्टी पड़ने से पहले रेलवे ने दी रतलाम मंडल को दो स्पेशल ट्रेनों की सौगात, नीमच-मंदसौर-चित्तौड़गढ़ के रास्ते होगा संचालन, जानिये कब से दौड़ेगी पटरी पर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी छुट्टियों की प्लानिंग पहले से ही कर लेते है। इस दौरान होने वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। अब अजमेर-उज्जैन-अजमेर साप्ताहिक और अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का गर्मियों में 10 ट्रिप करवाया जाएगा।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हर साल गर्मियों में अचानक यात्री भार बढ़ जाता है। इसको ध्यान में रखकर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। अब चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर से भी गुजरने वाली दो ट्रेनों अजमेर-उज्जैन-अजमेर साप्ताहिक और अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक का गर्मियों में 10 ट्रिप करवाया जाएगा।

10 राउंड होंगे अजमेर-उज्जैन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का
उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 09655, अजमेर-उज्जैन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का 27 अप्रैल से 29 जून तक 10 ट्रिप होगा। यह ट्रेन अजमेर से शनिवार को 22.10 बजे रवाना होकर रविवार को 08.10 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्या 09656, उज्जैन-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 28 अप्रैल से 30 जून तक 10 राउंड में उज्जैन से रविवार को 13.30 बजे रवाना होकर 23.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम व बडनगर स्टेशनों पर रहेगा। इसमें 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 09657, अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 28 अप्रैल से 30 जून तक 10 राउंड करवाए जाएंगे। यह ट्रेन अजमेर से रविवार को 19.55 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.20 बजे दौंड पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्या 09658, दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल से 1 जुलाई तक 10 ट्रिप में दौंड से सोमवार को 23.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 20.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बोईसर, वसई रोड, पनवेल, लोणावला और पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE