BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 11:39 am
KHABAR : मंडी के हम्मालों ने की हड़ताल, उपज बेचने पहुंचे किसानों के अनाज की नीलामी नहीं हुई चालू, पढे़ खबर

Share On:-

अशोकनगर। कृषि उपज मंडी में हम्मालों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके कारण से बुधवार के दिन नियमित रूप से मंडी में नीलामी नहीं हो पाई। हम्मामों की हड़ताल तुलाई की रेट को लेकर किया है। उनकी मांग है कि उपज की तौल करने में जो कृषि उपज मंडी में रेट दी जा रही है वही रेट वेयर हाउस पर भी दी जाए।


कृषि उपज मंडी के सचिव शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही हम्माल व तुलावटों की बैठक हुई थी इस बैठक में एसडीएम उपस्थित हुए थे जिसमें उनकी तुलाई करने की नई रेट निर्धारित की गई थी। आज फसल की तोल करने का काम करने वाले हम्मालों ने हड़ताल कर दी है। उन्होंने यह हड़ताल वेयर हाउस की रेट को लेकर की है। लेकिन वेयर हाउस मंडी से अलग है।


सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली नीलामी नहीं हुई। इसकी जानकारी जैसे ही किसानों को लगी तो किसानों की भीड़ धीरे-धीरे मंडी कार्यालय में एकत्रित होने लगी है। हालांकि मंडी अधिकारी कर्मचारी उन्हें कुछ देर में नीलामी शुरू होने का आश्वासन देकर वापस ट्रैक्टर ट्रॉली पर भेज रहे हैं। इस संबंध में कृषि उपज मंडी कार्यालय में अधिकारियों के द्वारा बैठक रही गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE