BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 4:54 pm
BIG NEWS : रीवा की अंशिका मिश्रा, विदिशा की मुस्कान दांगी ओवरऑल टॉपर:इस साल 64.49 प्रतिशत रहा रिजल्ट, आर्ट में जयंत यादव अव्वल

Share On:-

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 64.49 प्रतिशत नियमित और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में अंशिका मिश्रा (493) और मुस्कान दांगी (493) ने ओवरऑल टॉप किया है। वहीं, शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। जयंत सहारा पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

मुस्कान दांगी विदिशा की रहने वाली हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। रीवा की अंशिका मिश्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

रेगुलर स्टूडेंट्स में 60.55% लड़के जबकि 68.43% लड़कियां पास हुई हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। 2024 का रिजल्ट 64.49% रहा है जबकि 2023 में यह 55.26 प्रतिशत था।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने परिणाम जारी किया। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थीं। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7,501 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE