BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 7:20 pm
KHABAR : नीमच में जनरल आब्‍जर्वर सिद्दीकी ने किया मीडिया सेन्‍टर व एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण, टीवी चैनल निगरानी दल के कर्मचारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के जनरल आब्‍जर्वर अबु बकर सिद्दीकी ने बुधवार को नीमच में मीडिया सेन्‍टर एवं एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया और टीव्‍ही चैनल निगरानी दल के कर्मचारियों को निर्देश दिए, कि वे टीव्‍ही पर प्रसारित प्रत्‍येक खबर, विज्ञापन पर कडी निगरानी रखें और यदि कोई खबर रिपोर्ट, विशलेषण या विज्ञापन प्रसारित होता है, तो उसकी जानकारी विवरण दर्ज कर, नोडल अधिकारी को अवगत कराएं।

जनरल आब्‍जर्वर सिद्दीकी ने मीडिया सेन्‍टर, पेड न्‍यूज निगरानी व एमसीएमसी कक्ष में पदस्‍थ अमले को निर्देशित किया, कि वे निर्धारित समय पर प्रतिदिन उपस्थित होकर, अपना कार्य तत्‍परतापूर्वक सम्‍पा‍दित करें। उन्‍होने कहा, कि न्‍यूज चैनल मॉनिटरिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की चूक ना हो, सभी प्रसारित खबरों की सतत निगरानी करें। सिद्दीकी ने पेड न्‍यूज एंव विज्ञापन के दैनिक रिपोर्ट पत्रकों का अवलोकन भी किया।

इस मौके पर कलेक्‍टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक संचालक जनम्‍पर्क जगदीश मालवीय भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE