BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 11:07 am
KHABAR : विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में होगा निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं एंटी रेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं एंटी रेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन आगामी 27 अप्रैल शनिवार को किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हैप्पी पेट केयर के डॉ राकेश पाटीदार व डॉ हरीश पाटीदार ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस की अपनी विशेषताएं हैं। मनुष्यों की तरह पशुओं को भी स्वास्थ्य लाभ लेने का अधिकार है। साथ ही मनुष्य को पशुओं से बचाव के लिए पशुओं को रेबीज टीकाकरण एक बेहतर प्रयास है। आगामी 27 अप्रैल शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में हैप्पी पेट केयर द्वारा एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं एंटी रेबीज टीकाकरण केम्प का आयोजन डॉ राधाकृष्णन सामुदायिक भवन के सामने गायत्री मंदिर रोड नीमच पर हैप्पी पेट केयर सेंटर प्रांगण में किया जा रहा है। यह कैंप प्रातः 10.00 बजे प्रारंभ होगा जो की दोपहर 1.00 बजे तक चलेगा कैंप में पालतू पशुओं का निशुल्क हेल्थ चेकअप किया जाएगा। साथ ही एंटी रेबीज टीकाकरण भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE