BREAKING NEWS
KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 2:02 pm
BIG NEWS : बड़वानी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े ने थामा कमल का साथ, इंदौर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ली भाजपा की सदस्यता, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस को गुरुवार को तगड़ा झटका लगा है। पानसेमल विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े ने गुरुवार को इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष बीजेपी की सदयता ग्रहण कर ली है। उनके भाजपा में शामिल होने पर बड़वानी भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनको बधाई दी है।

 

चंद्रभागा किराड़े का भाजपा में शामिल होने का पूरा क्रेडिट न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा को जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि, डॉ. मिश्रा के इशारे पर ही पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। वही भाजपा की सदस्यता लेते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित थे।बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा सीट राजपुर विधानसभा से अलग होकर 2008 में अस्तित्व में आई इस सीट से पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी चुनाव मैदान जीत चुके हैं।

 

2018 में कांग्रेस की चंद्रभागा यहां से पहली बार विधायक बनी थी। 2023 में कांग्रेस ने चंद्रभागा किराड़े का क्षेत्र में विरोध होने के बाद भी फिर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। मगर यह चुनाव चंद्रभागा किराड़े हार गई थी। वही चंद्रभागा किराड़े कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े के भाजपा में जाने से कांग्रेस को यहां से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE