BREAKING NEWS
KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 4:58 pm
BIG REPORT : हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, ट्रक जलकर बना कबाड़, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दौड़ते एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक पुट्टी लोड करके ला रहा था। कुछ ही मिनट में आग इतनी बढ़ गई की चालक और क्लीनर ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर दिया और समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली और तत्काल आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड दमकल की एक गाड़ियां मौके पर पहुंची और बडी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर पानी डालकर काबू पा लिया गया। ट्रक में आग लगने का कारण टायर फटना बताया जा रहा है।


यह है पूरा मामला
घटना बुधवार दोपहर की घाटीगांव हाईवे के पास की है। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। आग में कोई जनहानि नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ट्रक चालक ट्रक में पुट्टी भरकर आ रहा था अभी ट्रक निरावली बायपास के पास पहुंचा ही था कि ट्रक का अगला टायर फट गया जिससे के केबिन में धुआं उठने लगा ट्रक में धुआं उठता देख ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक को हाइवे के किनारे खड़ा कर दिया।


ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग की लेफ्ट इतनी तेज हो गई थी कि ट्रक सहित उसमें भरा माल जल कर राख हो गया। जिसकी सूचना ट्रक के चालक ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाडी मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद ट्रक में लगी आग को एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर बुझा दिया गया। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पानी लगा है, फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।


एक गाड़ी पानी डालकर आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड अधिकारी आती बाल सिंह यादव का कहना है कि सूचना मिली थी कि घाटीगांव बायपास हाईवे पर एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से एक गाड़ी भेजी गई थी, जहां आग पर एक गाड़ी पानी डालकर काबू पा लिया है, लेकिन ट्रक में भरा लाखों का माल जलकर राख हो गया है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है, ट्रक में आग टायर फटने के चलते लगना बताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE