BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2024, 8:17 pm
REPORT : हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा के उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिये पहुंचे स्टार प्रचारक बृजमोहन श्रीवास्तव, पढ़े खबर 

Share On:-

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा के उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिये राष्ट्रीय महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारक बृजमोहन श्रीवास्तव 4 दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे। सुजानपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर रविन्द्र सिंह डोगरा को विजयी बनाने की उन्होंने अपील की । श्रीवास्तव ने बताया कि यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त होने के कारण हो रहा है । चुनाव के अंतिम दौर के सातवें चरण में 1 जून को सुजानपुर विधानसभा के लगभग 70 हज़ार मतदाता 104 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा में 45 पंचायतें जो पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है उन में अधिकतर क्षेत्रों में 38-40 डिग्री तापमान में प्रचार करते हुये कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुये उन्होनें कहा कि इस पहाड़ी क्षेत्र में सरकारों ने विकास को नज़रअंदाज़ किया है । 
बृजमोहन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह डोगरा पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष होने के साथ ही सुजानपुर क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी है । डोगरा ने कोविड-19 के दौरान घर घर जाकर सेनेटाइजेशन करके क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । लोगों ने मुझे बताया कि जब परिजन अपने सगे संबंधी के शव को छूने को तैयार नहीं होते थे तब रविन्द्र सिंह डोगरा अपने साथियों मृत व्यक्तियों के शवों के दाह संस्कार करते थे । उन्होंने सामाजिक कार्यों से सुजानपुर में समाजसेवी की अपनी पह्चान बनायी इसलिए क्षेत्र की जनता उन्हें हाथों हाथ ले रही है। श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उनकी सेवाएँ और सुजानपुर के लिए  उनके विकास के माडल को देखते हुए उनके पक्ष में धड़ी पर बटन दबा कर भरपूर मतदान करेगी।श्रीवास्तव ने बताया कि आज ग्राम पंचायत गवारडू, ऊहल, पौंहज,जंदडू में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मतदान की रणनीति पर हुई चर्चा की तथा उन्हें मार्गदर्शन देते हुये आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार व पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा राज्य सभा सांसद प्रफुल पटेल सुजानपुर के विकास के लिये हर सम्भव मदद करने के लिये सदैव तैयार है यह हमें अपने मतदाताओं को अवश्य बताना है । श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पार्टी के सभी नेता रविन्द्र सिंह डोगरा के साथ हैं व भविष्य में भी हम लोग उन्हें हर सम्भव सहयोग करेंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE