BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 10:06 am
BIG NEWS : सीएम मोहन मीसाबंदियों के सम्मेलन में होंगे शामिल, छिंदवाड़ा दौरे पर पीसीसी  चीफ, आज जारी होगा नर्सिंग परीक्षा कैलेंडर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली से भोपाल लौटेंगे। वे दोपहर 1 बजे मीसाबंदियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां सीएम मोहन सांसदों के डिनर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


मीसाबंदियों का सम्मेलन आज
आपातकाल की 50वीं बरसी पर मीसाबंदियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सीएम हाउस में दोपहर 12 बजे यह सम्मेलन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां वे मीसाबंदियों को सम्मनित करेंगे। सीएम हाउस में प्रदेशभर से मीसाबंदी जुटेंगे।


3 दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पीसीसी चीफ
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज से तीन दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे 26, 27 और 28 तारीख को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा में चुनावी तैयारियों को धार देंगे। कांग्रेस से विधायक रहे कमलेश शाह के बीजेपी में शामिल होने के कारण यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को टिकट दिया है। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी।


आज जारी होगा नर्सिंग परीक्षा कैलेंडर
नर्सिंग परीक्षा कैलेंडर आज जारी होगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी आज परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करेगी। एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। नर्सिंग छात्रों की सभी परीक्षाएं अक्टूबर तक पूरी कराई जाएंगी। बीएससी नर्सिंग, एमएससी, पीबी-बीएससी वर्ष 2019-20 के 20 हजार, वर्ष 2020-21 के 30 हजार, वर्ष 2021-22 के 10 हजार और वर्ष 2022-23 के 10 हजार छात्र है। इसके अलावा जीएनएम, एएनएम कोर्स के वर्ष 2020-21 और 2021-22 के 25 हजार से अधिक छात्रों की मुख्य परीक्षाएं अक्टूबर तक होंगी। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कल बैठक कर अक्टूबर 2024 तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE