BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 7:02 pm
BIG NEWS : नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुलंद की आवाज, नगर पालिका का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पेयजल संकट, कुतों का आतंक, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर पालिका का घेराव कर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरूवार सुबह गांधी भवन से एक रैली निकाली। रैली के रूप में कांग्रेसी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस हल्ला बोल में आमजनों ने भी सहभागिता निभाई। कांग्रेसियों ने नपा कार्यालय में नारेबाजी कर मटकी फोड़ी और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। 

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम नपा-
नीमच शहर की आबादी करीब 1.37 लाख से अधिक है। ये आबादी शहर के 40 वार्डों में निवास करती है। नागरिकों को नगर पालिका मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। लेकिन वर्तमान में काबिज नपा में भाजपा का बोर्ड आमजनों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। शहर में पेयजल संकट है। कुतों का आतंक और साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व भाजपा का बोर्ड शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। 

नगर पालिका मुर्दाबाद के नारों से गूंजा सीआरपीएफ रोड
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज मूलभूत सुविधाओं को लेकर सीआरपीएफ रोड स्थित कार्यालय से विरोध स्वरूप रैली। रैली में शामिल कांग्रेसी नगर पालिका मुर्दाबाद.... मुर्दाबाद, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा हाय.. हाय.... नगर पालिका में भ्रष्टाचार बंद करो... बंद करो..., सहित अन्य नारे लगाते हुए निकले। गांधी भवन से शुरू हुई विरोध रैली विजय टॉकीज चौराहा, सीआरपीएफ रोड, रघुनंदन प्रसाद चौराहा, गुरूद्वारा होते हुए गोमाबाई रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस मौजूद थे। 

बंगला-बगीचा की समस्या जस की तस बनी हुई है-
पूर्व पार्षद व अभिभाषक महेश पाटीदार ने नपा कार्यालय में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शहर पेयजल संकट से जूझ रहा है। कहीं 2 तो कहीं 3 दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। बंगला-बगीचा की समस्या भी जस की तस बनी हुई है। नीमच के लोग नामांतरण को लेकर परेशान है। 
 
नपा में भ्रष्टाचार का बोल बाला- 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर अंब ने कहा कि नीमच की नगर सरकार साफ-सफाई, प्रकाश व पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। जनता की समस्या से नपाध्यक्ष व अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। नपा में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। छोटे-छोटे कामों के लिए जनता नपा कार्यालय के चक्कर काट रही है। भाजपा का बोर्ड जनता को सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। 

नपा की हर टेबल पर हो रहा है भ्रष्टाचार-
नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने बताया कि आज नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड को 2 साल हो गए हैं। ये नपा इतिहास की सबसे र्भ्रष्ट और निक्कमी नपा है। शहर में कुत्तों व आवरा मवेशियों की समस्या गंभीर हो गई है। नपा की हर टेबल पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा का बोर्ड विपक्ष के साथ दुरव्यवहार कर रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होने का ढोंग कर रहे हैं। 

नपाध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए-
पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह लोक्स ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि नीमच की नगर पालिका नरक पालिका बन चुकी है। नपाध्यक्ष हाई फाई है वे बंगले से निकलकर सीधे चौंबर में आती है। ऐसी से बाहर निकलकर नपाध्यक्ष ने कभी आमजन की समस्या को नहीं सुना। केवल फोटों खिंचाने तक ही इनकी राजनीति सीमटकर रह गई है। नपा में जमीनों का बड़ा खेल हो रहा है। नपाध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए। अन्य कांग्रेसियों ने भी धरने को संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE