BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 3:18 pm
BIG NEWS : हार के बाद बैठक में उठा दलबदल का मुद्दा, कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग की बैठक में युवाओं को आगे नहीं आने देने की शिकायत, नेताओं के पार्टी छोड़ने से भी हुआ नुकसान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के भीतर 2 दिनों तक मंथन होगा। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में आज बुरी तरह हार के बाद दलबदल का मुद्दा उठा। इसके साथ ही बड़े नेता के खिलाफ शिकायत की गई कि युवाओं को आगे आने नहीं दिया जाता है।


बीजेपी में जाने काफी नुकसान हुआ
मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10: 30 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक में लोकसभा में हारे हुए सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया। फैक्ट फाइंडिंग बैठक के अंदर की खबर है कि- बुरी हार के बाद बैठक में दलबल का मुद्दा उठा। कमेटी के सदस्यों से बड़े नेताओं की शिकायत की गई। कहा कि- बड़े नेता युवाओं को आगे नहीं आने देते। संगठन की कमजोरी को लेकर भी शिकायत की गई है। मुरैना कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि नेता पर पूरा संगठन निर्भर रहता है। नेता जैसे ही पार्टी छोड़कर जाता संगठन पूरा खत्म हो जाता है। विजयपुर में रामनिवास रावत के पार्टी छोड़ने के बाद संगठन वहां पूरा खत्म हो गया। विधायक रामनिवास रावत और सुमावली से पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह के बीजेपी में जाने काफी नुकसान हुआ है।


ग्वालियर में हार का कारण टिकट में देरी
टिकट में देरी के कारण भी हार की वजह रही है। ग्वालियर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि- ग्वालियर में हार का एक कारण टिकट देरी भी था। बताया जाता है कि बैठक में हारे प्रत्याशियों से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में हारे हुए प्रत्याशियों से हार के कारण पूछे गए। 30 जून को लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई चुनावी समितियों के सदस्यों से चर्चा होगी। कमेटी के पृथ्वीराज चव्हाण, सप्तगिरि उल्का और जिग्नेश मेवाणी ने बैठक ली। बैठक के बाद हार की रिपोर्ट आलाकमान को दी जाएगी। रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार नेताओं पर एक्शन होगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE