BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 11:34 am
NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111 वां एपिसोड, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पौधारोपण कर किया एक पौधा मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111 वां एपिसोड भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट के नेतृत्व में चितौड़गढ़ जिले भर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा लाईव सुनकर सभी शक्ति केंद्रो पर एक पौधा मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने सावा शक्ति केंद्र स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में मन की बात सुनकर घाटी वाले बालाजी परिसर में पौधा लगाकर एक पौधा मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। मन की बात के111 वें एपिसोड में पी एम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लगाव का रिश्ता मां का होता है मां सब दुख सहकर बच्चों का लालन पालन करती है  मां का कर्ज कोई चुका नही सकता। एक विशेष अभियान चलाकर एक पेड़ मां के नाम से लगाने की अपील की। मां के नाम से पेड़ लगाने पर मां के साथ धरती मां का भी सम्मान होता है। जिलाध्यक्ष जाट ने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है, और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। जाट ने स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से भी बचाव हो इसके लिए वृक्षारोपण जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष जाट ने पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक से अनिवार्य रूप से एक पौधा लगाने की अपील कर पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। अभियान के जिला संयोजक सी पी नामधराणी ने बताया कि मन की बात में पी एम मोदी के आव्हान पर चितौड़गढ़ जिले में एक सो पचास से अधिक स्थानों पर एक पौधा मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ। शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसको पुरा करने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा सावा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी महेंद्र कोठारी, जिला परिषद सदस्य बिनु मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य श्याम लाल मेघवाल, अनिल आगाल, हेमराज मेघवाल, नवीन, नारायण डांगी, नारायण माली, हरलाल तेली, इंदरमल टेलर, रामप्रसाद सुखवाल, श्रीराम गुजर सहित मण्डल पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE