BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 4:09 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, प्रदेश के सभी परिवहन चेकपोस्ट 1 जुलाई से बंद, अवैध वसूली रोकने को लेकर जेल तक जा चुके हैं आप कार्यकर्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी 2013 से प्रदेश की अंतरराज्यीय परिवहन जाँच चौकियों पर गरीब ट्रक चालकों से हो रही लूट के खिलाफ संघर्ष करती आ रही है। पिछले 11 सालों से लगातार आंदोलन, प्रदर्शन और संघर्ष को आज सफलता मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा जांच चौकियां बंद करने के आदेश के बाद अब गरीब ट्रक चालकों से प्रतिदिन होने वाली करोड़ों की लूट भी बंद हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2015 में तत्कालीन कलेक्टर नंदकुमारम और पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के सहयोग से 28 अगस्त 15 को नयागाव चेकपोस्ट पर छापामार कार्रवाई की गई थी। आप की ओर से अवैध वसूली करने वाले अधिकारियो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाकर अवैध वसूली का कारोबार बंद करवाया था। तब तत्कालीन शिवराज सरकार को यह  उचित प्रतीत नहीं हुआ था। चेकपोस्ट पर अवैध वसूली रोकने वाले दोनों ईमानदार अधिकारियो का रातो रात ट्रांसफर कर लूप लाइन में भेज दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के उपर भी विभिन्न धाराओ में 2 झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। आप साथी 8 दिन जेल में रहे थे। साथ ही पूरे प्रदेश में आप पार्टी ने इन झूठे मुकदमो के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया गया था। नीमच में भी विभिन्न सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर आप कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की थी। इसके साथ ही अवैध वसूली को बंद करने की मांग की थी जिसके परिणाम स्वरुप कुछ महीने पूर्णतः जाँच चौकियों पर अवैध वसूली बंद हुई थी। आश्चर्य की बात कि तत्कालीन शिवराज सरकार में यह पुनः प्रारम्भ कर दी थी जो अनवरत कमलनाथ सरकार  के समय पर भी बिना रोक टोक चलती रही। इसके खिलाफ आप साथी निरंतर ज्ञापन , पोस्टकार्ड , पीजी पोर्टल , प्रधानमंत्री को शिकायत के साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुलाकात कर इस अवैध वसूली को बंद करने की मुहीम चला रहे थे। इसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश सरकार ने अपने पत्र क्रमांक 925/1429257/2023/आठ दिनाक 30 जून 2024 राज्य शासन एतद्द्वारा प्रदेश में अन्तरराज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जाँच चौकियों का संचालन दिनांक 01 जुलाई 2024 से बंद करने का आदेश  दिए है। इस जनहित के  निर्णय के लिए आप के नवीन कुमार अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का  आभार व्यक्त करते हुए जनहित के इस निर्णय के लिए बधाई प्रेषित की है।

क्या है अवैध वसूली का गोरखधंधा 
मध्यप्रदेश की 46 अंतरराज्यीय परिवहन जाँच चौकियों पर उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के कारण गरीब ट्रक चालकों से  वाहन की टायर संख्या के मान से प्रदेश में प्रवेश और निर्गमन करते समय 500 से 15000 रुपए एक बार के प्राइवेट गुंडों के माध्यम से गुंडागर्दी के दम पर सभी कागजात ओके होने पर भी तालिबानी राज की तर्ज पर वसूले जाते थे जिसकी प्रतिदिन की अवैध वसूली लगभग पुष्ट समाचरो के आधार पर 40 करोड़ अर्थात प्रति माह 1200 करोड़ रुपए होती थी। इसका बंटवारा स्थानीय नेताओ सफेदपोशो अधिकारियो के साथ ही भोपाल के गलियारों से होता हुआ दिल्ली तक पहुंचता था। 

आप साथियो को आठ दिन की जेल-
निरंतर संघर्ष एवं अवैध वसूली बंद होने से बौखलाकर तत्कालीन शिवराज सरकार ने आप साथी नवीन कुमार अग्रवाल, अशोक सागर , चंद्रेश सेन , अक्षय धनगर , अब्दुल रज्जाक , कुमावत एवं दो महिला साथी रिजवाना खान , राजिंदर कौर को विभिन्न धाराओं में फर्जी केस बनाकर आतंकवादियों की तरह रात्रि में 11 बजे घरो से उठा लिया था। रात भर जंगलो में घुमाकर दूसरे दिन दोपहर में जावद थाने में गिरप्तारी बताकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया था। तब आंदोलन को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया गया था। आप कार्यकर्ताओं को आठ दिन जेल में रहने के बाद माननीय न्यायालय ने सभी आप साथियो को जमानत पर रिहा कर दिया था।  लगातार 11  साल संघर्ष के साथ ही 8 साल तक लम्बी क़ानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अभी जनवरी में ही सभी आप साथियो को बाइज्जत माननीय न्यायालय ने रिहा कर दिया था। जो झूठे केस लगाए गए थे उनसे ससम्मान बरी कर सत्य की मोहर लगा दी थी। 

आप की बड़ी जीत-
आप के नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रदेश की सभी 46 जाँच चौकियों के बंद करने के आदेश को आप पार्टी के संघर्ष की बड़ी जीत निरूपित करते हुए कहा है की सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।आज इस जीत से हमें विस्वास हुआ है की संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता है और एक दिन जीत अवश्य होती है।  अग्रवाल ने प्रदेश की अंतरराज्यीय जांच चौंकियों को बंद करने का आदेश जारी करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।

ई नवीन कुमार अग्रवाल-
आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, प्रदेश के सभी परिवहन चेकपोस्ट  1 जुलाई से बंद चेकपोस्ट पर अवैध वसूली रोकने जेल भी गए थे आप कार्यकर्ता ट्रक चालकों से लूट बंद करने पर आप ने दी मोहन सरकार को बधाई 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE