BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 5:21 pm
BIG BREAKING : बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, एमपी में बदले गए प्रभारी, मुरलीधर राव की जगह इन्हें मिली जिम्मेदारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश में प्रभारी बदले गए हैं। मुरलीधर राव को हटाकर उत्तर प्रदेश से एमएलसी महेंद्र सिंह को एमपी का प्रभारी बनाया गया हैं।

 

वहीं सतीश उपाध्याय को फिर से सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है।


यूपी विधानमंडल के सदस्य रहे डॉ.महेंद्र सिंह को मप्र बीजेपी का प्रभारी व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों ही नेताओं को पहले मप्र में लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था। जबकि विधानसभा चुनाव में यह भूमिका भूपेंद्र यादव व अश्विनी वैष्णव ने अदा की थी। डॉ. महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं।

 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE