BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 6:01 pm
BIG NEWS : भोपाल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया व्यवस्था का जायजा, पहली बार 1099 मंडल अध्यक्ष होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। रविंद्र भवन में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति बैठक रविवार को होगी। इस बैठक में पहुंचने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने रविंद्र भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्टी ने इस बार बैठक में आने वाले सदस्यों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी की है। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में पहली बार 1099 मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया है।


विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीती हैं। दोनों ही चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस विजय के लिए प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया जाएगा।


इस बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों एवं नव निर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने तथा मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।


प्रदर्शनी लगेगी, संगठन के काम का एनालिसिस होगा
प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन के स्तर पर किए गए काम का विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। यहां केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार तथा पार्टी संगठन के कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी।


कार्य समिति की बैठक में पीपीटी प्रजेंटेशन होंगे
भारतीय जनता पार्टी में नवाचार की परंपरा रही है। इसी के अनुरूप प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भी अधिकांश कामकाज डिजिटल तकनीक पर ही आधारित होगा। बैठक के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन डिजिटल होगा। इसके अलावा बैठक में जो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाएंगे। पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी, वो भी डिजिटल ही होंगे।


इन नेताओं की रहेगी खास मौजूदगी
कार्यसमिति बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा करेंगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय मौजूद रहेंगे।


मंडल अध्यक्षों को पहली बार बुलाया
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य, सभी विधायक, पार्टी के महापौर, सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक बैठक में भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE