BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2024, 5:04 pm
BIG NEWS : बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सभी सांसदों का किया स्वागत, वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं और जनता को दिया जीत का श्रेय, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कही ये बात, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी की पहली कार्यसमिति की बैठक हो रही है। रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन में बैठक शुरू हुई। जिसमें सदस्यता अभियान की रूपरेखा बनाई जा रही है और लोकसभा इलेक्शन के नतीजों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही पार्टी की भविष्य की रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन किया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत सभी सांसद विधायक, मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।

 

सांसदों का स्वागत, मतदाताओं का जताया आभार
बीजेपी ने ताली बजाकर सभी 29 सांसदों का स्वागत किया। वहीं बैठक में ग्वालियर में हुई पिछली कार्यसमिति के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई प्रस्ताव तालियों के साथ पारित हुआ। वहीं मतदाताओं को भी आभार जताया गया।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ता और जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, मेरा बूथ सबसे मजबूत का लाभ मिला है। जनता ने आशीर्वाद दिया है। 64530 इन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि आज तक के इतिहास का रिकॉर्ड बना है।


वीडी शर्मा ने कहा कि लोकसभा में हमने 80.56 बूथ जीते, 20 प्रतिशत बूथ बच गए, जिसे अगले चुनाव में जीतना है। सात विधानसभा ऐसी है, जहां विधानसभा चुनाव में जीत मिली, लेकिन लोकसभा में हार गए। इसकी हमे समीक्षा करना है।


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- बीजेपी अपने बड़े लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रही
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज की सभी जातियों को जोड़ती है। आने वाले समय में राजनीति में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहने वाली है। इसीलिए महिलाओं को उचित स्थान देना होगा। बीजेपी पार्टी अपने बड़े लक्ष्यों पर काम को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कितनी भी नकारात्मक राजनीति करें, हमें अपने लक्ष्यों को आगे लेकर बढ़ना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE