BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 3:35 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की समितियों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, गोविंद सिंह ने जाहिर की अंदरुनी नाराजगी, कहा- मेरी जानकारी में इस तरह की कोई समिति नहीं बनी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने 7 समितियों के अध्यक्ष का ऐलान किया है। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी भी दिग्गज नेताओं को दी है, लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने पार्टी द्वारा तैयार की गई समितियों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।


डॉ गोविंद सिंह का कहना है कि मेरी जानकारी में इस तरह की कोई समिति ही नहीं बनी है। केवल सात समूहों को अलग-अलग विषय दिए गए थे। जिनमें सीनियर लीडर जो कांग्रेस पार्टी के थे किसी में 10 किसी में 15 नेताओं ने मिलकर चर्चा की थी। इसके बाद जो सुझाव देने थे, हमने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को दे दिए हैं और उसकी चर्चा भी हुई है। हमारी समझ में कोई समिति नहीं है, सिर्फ समूह है। अब उसके हिसाब से जो हमने सुझाव दिए हैं उन सुझाव पर पार्टी निर्णय लेगी।


अनुशासन पर भी उठाया सवाल
उन्होंने पार्टी के अंदर अनुशासन पर भी सवाल उठाया है। गोविंद सिंह ने कहा कि मैंने पार्टी को स्पष्ट कहा है कि वर्षों तक अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होती है। वह तत्काल होनी चाहिए। जो लोग पार्टी छोड़कर जाते हैं उन्हें दोबारा नहीं लिया जाए। प्रजातांत्रिक तरीके से संगठन बनना चाहिए। अब पार्टी इन सभी विषयों पर निर्णय लेगी।


बिना पद के ही पार्टी के लिए करूंगा काम- गोविंद सिंह
वहीं डॉ गोविंद से जब यह सवाल किया गया कि प्रदेश कांग्रेस ने जो 7 समितियां बनाई है, उसमें उनका नाम शामिल नहीं है ? इस पर उन्होंने अंदरुनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शायद हम जिम्मेदार नेता है ही नहीं, हालांकि अपने बयान को संभालते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों की सोच है। ऐसे कुछ भी हालत हमारी पार्टी में नहीं है, हमारे यहां सभी नेता समान है। भविष्य में पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिलने की चाहत के सवाल पर भी उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मैंने पार्टी आलाकमान से स्पष्ट कह दिया है कि मुझे अब कोई पद नहीं चाहिए, न ही मैं अब कोई पद स्वीकार करूंगा, अब मैं बिना पद के ही पार्टी के लिए काम करूंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE