BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : एमपी की सियासत में टूटा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, अर्जुन सिंह के बाद रामनिवास रावत दूसरे नेता जिन्होंने अकेले ली मंत्री पद की शपथ, कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायक को रामनिवास रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। वैसे एमपी की सियासत की बात करें तो मध्यप्रदेश में 57 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। अर्जुन सिंह के बाद रामनिवास रावत दूसरे नेता है जिन्होंने अकेले ही मंत्री पद की शपथ ली है।


साल 1967 में डीपी मिश्रा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। चुरहट सीट से अर्जुन सिंह विधानसभा का चुनाव हार गए थे। उन्हें प्रजा समाज पार्टी के चंद्र प्रताप तिवारी ने हराया था, तब शहडोल से विधायक से इस्तीफा दिलाकर इस सीट से अर्जुन सिंह को चुनाव लड़वाया गया और अर्जुन सिंह की जीत हुई थी। अर्जुन सिंह पहले नेता थे जिन्होंने अकेले मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल क्‍यासम्बिल चेंगलराव रेड्डी ने अर्जुन सिंह को अकेले मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा चुनाव के चार महीने बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुए और अर्जुन सिंह फिर से कृषि मंत्री बने थे।


कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत
रामनिवास रावत के शपथ लेने के बाद कांग्रेस की निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि अमरवाड़ा चुनाव को प्रभावित करने के लिए शपथ दिलाई गई है। मतदान के दो दिन पहले चुनाव को प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया। रामनिवास रावत को मंत्रिमंडल में शामिल कर संदेश दिया गया कि- कमलेश शाह को भी जिताए जनता तो मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। रामनिवास रावत आए थे कांग्रेस से बीजेपी में और मंत्री बनाया है। बीजेपी के खिलाफ आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE