BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 10:43 am
BIG NEWS : रामनिवास रावत का इस्तीफा मंजूर, बुधनी और विजयपुर में एक साथ होंगे चुनाव, दोनों सीटों पर दावेदार सक्रिय, इन नामों पर चर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रामनिवास रावत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सचिवालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। रावत ने 8 जुलाई को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। त्याग पत्र स्वीकर होने के बाद अब जल्द ही विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।


सोमवार, 8 जुलाई को मध्य प्रदेश में दूसरी बार मोहन कैबिनेट का विस्तार हुआ। रामनिवास रावत ने सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही रामनिवास रावत ने कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा सचिवालय को अपना त्याग पत्र भेजा था। जिसे स्वीकर कर लिया गया है।


6वीं बार विधायक चुने गए थे रामनिवास रावत
रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6वीं बार विधायक चुने गए थे। वे लोकसभा चुनाव से पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था। जिसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। कांग्रेस ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी की थी।


बुधनी और विजयपुर में एक साथ होंगे उपचुनाव, दावेदार सक्रिय
सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर अब एक साथ उपचुनाव होंगे। बारिश के बाद इलेक्शन की तैयारी है। इसे लेकर दोनों सीटों पर दावेदार सक्रिय हो गए है। विजयपुर से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर मंत्री रामनिवास रावत का नाम फाइनल माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़े युवा आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा के नाम पर मंथन कर रही है। पूर्व विधायक ब्रजराज रीछी, वेदनाथ कुशवाहा के नाम की भी चर्चा है।


बुधनी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से रमाकांत भार्गव का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह राजपूत के नाम की भी चर्चा है। वहीं कांग्रेस से राजकुमार पटेल, महेश राजपूत के नाम की चर्चा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE