BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 3:53 pm
BIG NEWS : पीएम मोदी को रूस का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान, वीडी शर्मा ने दी बधाई, राहुल के बयान का समर्थन करने पर शंकराचार्य से की ये अपील, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को रूस के सर्वाेच्च नागिरक सम्मान मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सौभाग्य की बात है। दुनिया में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मान और सम्मान बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने शंकराचार्य से राहुल गांधी की मंदबुद्धि पर आशीर्वाद देने का अनुरोध किया है।


पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वाेच्च नागिरक सम्मान
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह देश के लिए सौभाग्य की बात है। दुनिया में पीएम मोदी के नेतृत्व में मान और सम्मान बढ़ रहा है। ये 140 करोड़ भारतीय का सम्मान है। सबसे ज्यादा 15 देशों ने पीएम मोदी का सम्मान किया है। मुस्लिम देशों ने भी सम्मानित किया है। एक वक्त ऐसा था जब दुनिया में लोग भारत को नजरंदाज करते थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया भारत का सम्मान करना चाहती हैं।


शंकराचार्य जी को राहुल की मंदबुद्धि पर आशीर्वाद देना चाहिए- वीडी शर्मा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बहुत सम्मान करता हूं। पूरा देश राहुल गांधी को जानता है कि संसद के अंदर उन्होंने मंद वृद्धि का प्रदर्शन किया। शंकराचार्य जी से अनुरोध है कि राहुल की मंदबुद्धि पर आशीर्वाद दें तो अच्छा होगा।


तीन तलाक को लेकर पिटीशन पर कही ये बात
तीन तलाक को लेकर पिटीशन पर विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक मुस्लिम युवक ने पिटीशन लगाई थी। जिसे सर्वाेच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। एससी ने महिलाओं को खुशखबरी दी है। अब मुस्लिम महिलाएं भी गुजारा भत्ता की मांग कर सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE