BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 6:25 pm
NEWS : बजट में चित्तौडगढ़ को दी गई विभिन्न सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार - सीपी जोशी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत पूर्ण बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित, समग्र, सशक्त औ समृद्ध राजस्थान की आधारशीला रखने वाला बताया। उन्होंने कहा बजट में किसान, युवा, महिला, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोजगार सहित मैट्रो रेल और एयरपोर्ट से लेकर ग्रामीण विकास तक हर क्षेत्र में जनता को महत्पूर्ण सौगातें मिली है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बजट में चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र में माल की टूस-उदयपुर में औद्योगिक पार्क, भण्डर-उदयपुर में औद्योगिक क्षेत्र, बस्सी अभयारण्य को इको ट्युरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित करने, छतरंग मोरी-चित्तौड़गढ़ में रोप वे, उदयपुर हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार के लिए भूमि निःशुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा, गांधी सागर अभयारण्य एवं भैंसरोडगढ़ अभयारण्य-चित्तौड़गढ़ एवं चम्बल अभयारण्य को कूनो नेशनल पार्क से जोड़ते हुए चीते के विचरण हेतु कोरिडोर एवं सफारी बनाने के लिए मध्यप्रदेश के साथ एमओयू, उदयपुर में नवीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, राशमी (कपासन), डूंगला (बड़ीसादड़ी)-चित्तौड़गढ़, अरनोद-प्रतापगढ़ में महाविद्यालय, भिण्डर-उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से जिला चिकित्सालयों में क्रमोन्नयन, मंगलवाड़-चित्तौड़गढ़ सुहागपुरा-प्रतापगढ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नयन, कपासन-चित्तौड़गढ़ उप जिला अस्पताल भवन निर्माण, राशमी-चित्तौड़गढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, प्रतापगढ़ नया टोमा सेन्टर, अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायालय- बड़ी सादड़ी-चित्तौड़गढ़ कैम्प कोर्ट के स्थान पर अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायालय, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट) न्यायालय- चित्तौड़गढ, वल्लभनगर-उदयपुर में भू-प्रबन्ध अधिकारी पदेन राजस्व अपील प्राधिकारी का कैम्प कोर्ट, मोटाधामनिया (सुहागपुरा)-प्रतापगढ़; छोटी सादड़ी, निम्बाहेडा, चित्तौड़गढ़ एनिकटों का निर्माण/मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार, 25 करोड़ रुपये से वल्लभनगर-उदयपुर में बांध निर्माण कार्य, 65 करोड़ रुपये से मातृकुण्डिया डेम से हिण्डौली डेम फीडर निर्माण कार्य (कपासन)-चित्तौड़गढ़, 25 करोड़ रुपये से धमाणा, भोपालसागर, जाश्मा फीडर के जीर्णाेद्धार कार्य (कपासन)-चित्तौड़गढ़, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे अजमेर-बांसवाड़ा (358 किमी.) निर्माण सहित विभिन्न सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE