BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 2:36 pm
BIG NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी के नेतृत्व में जनता को सुशासन का भरोसा, बोले- इस साल 3 और अगले साल 6 नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि- लंबे अंतराल के बाद देश में तीसरी बार कोई सरकार बनी है। पहले कोई भरोसा नहीं करता था कि 29 में से 29 सीटें हम जीत रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा जनता को है। अब एमपी बीजेपी का गढ़ बन चुका है। आने वाले 5 सालों में दोगुना करने के लक्ष्य से 3 लाख 65हजार करोड़ का बजट पेश किया है।


डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि 2003 के पहले एमपी का बजट सड़क में गड्ढे भरने के लिए ओवर ड्राफ्ट हो जाता था। बीजेपी की सरकारों ने आर्थिक सुशासन लाया है। इस बजट में 5 नए एक्सप्रेस वे बनाने का संकल्प है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मोदी और सरकार ने काम किया है। लगातार 6 बार कृषि कर्मण अवार्ड एमपी को मिला है। इस साल 3 और अगले साल 6 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। पीपीपी मोड में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। 9 जिलों में पीपीपी मॉडल के टेंडर भी निकाले गए हैं। आयुष्मान योजना में 4 करोड़ से ज्यादा कार्डधारी हैं। बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। क्वालिटी एजुकेशन के लिए प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सीएम राइज स्कूल डेवलप हो रहे हैं। पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में हर जिले में आईआईटी आईआईएम लेवल की उच्च शिक्षा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE