BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 3:37 pm
NEWS : महाविद्यालय में लम्बे समय से रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती के लिए विधायक आक्या ने उठाया मुद्दा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सदन में दिया ये जवाब, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रदेश के महाविद्यालयो में पुस्तकालयाध्यक्ष व शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशको के लम्बे समय से रिक्त चल रहे पदो को भरने बाबत पुछे गये सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सदन में बताया कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयो में स्वीकृत पदो की तुलना में पुस्तकालयाध्यक्ष के 535 व शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक के 540 पद रिक्त है। लम्बे समय से रिक्त इन पदों को भरने हेतु पुस्तकालय अध्यक्ष के 247 व शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक के 247 पदो की भर्ती का विज्ञापन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया जाकर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध होने पर नियमानुसार रिक्त पदो को भरा जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक आक्या ने सदन में पूरक प्रश्न पेश करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री से कहा कि आपके उत्तर से यह पता चलता है कि चित्तौड़गढ़ जिले एवं मेरे विधानसभा क्षेत्र में उक्त पदों पर विगत 15 वर्षों से कोई भर्ती नहीं निकाली गई है एवं सभी पद रिक्त है। उन्होने मंत्री से पुछा कि उक्त पदों की भर्ती परीक्षा होने के बावजूद भी अभी तक सभी पद खाली क्यों पडे हुए है। साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में रिक्त चल रहे 1075 पदों में से 494 पदों पर ही भर्ती निकाली गई है। शेष रहे 581 पदों पर भर्ती कब तक निकाली जायेगी।
विधायक आक्या ने सदन में कहां कि उनके विधानसभा क्षेत्र के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय में आचार्य, सहआचार्य और व्याख्याताओं के कुल 47 पद रिक्त चल रहे है। दोनों ही महाविद्यालयों में मंत्रालय कर्मचारीयो व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद भी रिक्त चल रहे है। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ विधानसभा में नवीन खोले गये बस्सी व घोसुण्डा महाविद्यालय व लॉ कॉलेज में सभी पद रिक्त है। महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती कब तक की जायेगी। क्या सरकार इन खाली पड़े पदो पर कई वर्षाे से कार्यरत संविदा कार्मिको को स्थाई करने का विचार रखती है।
विधायक आक्या के पूरक प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सदन में विधायक आक्या को आश्वस्त किया कि चित्तौडगढ़ विधानसभा के साथ ही समूचे प्रदेश के महाविद्यालयो में रिक्त चल रहे पदो को अतीशिघ्र भर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE