BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2024, 1:34 pm
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे अमित शाह, सीएम मोहन ने किया स्वागत, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ, एक पेड़ मां के नाम अभियान में होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच गए हैं। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमित शाह इंदौर एयरपोर्ट से पित्र पर्वत पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद रेवती रेंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे 11 लाख पौधारोपण के वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे।


केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचेंगे। जहां वे पौधारोपण करेंगे। इसके बाद यही से 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे।


इंदौर में बनेगा एक और रिकॉर्ड
इंदौर में 24 घंटे में करीब 11 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर की रेवती रेंज में पौधारोपण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।


पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। 55 कॉलेजों को कुल 336 करोड़ रुपये के खर्च से बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अधोसंरचना विकास, भवन विस्तार, लैब उपकरण, पुस्तकालय, खेल की सुविधाएं रहेंगी।


प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 1845 शैक्षणिक और 387 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती होगी। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर संस्कृत, बायो-टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस जैसे नवीन विषय शामिल किये गए। एविएशन सेक्टर स्किल कांउसिल के माध्यम से 3 से 4 माह के 7 सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE