BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 1:30 pm
BIG REPORT : ईवीएम पर दिग्विजय सिंह ने फिर खड़े किए सवाल, बोले- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का चुनाव में नहीं हुआ पालन, हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रहा हूं, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए जो नतीजे आए थे वह बहुत ही निराशाजनक रहें। लिहाजा इलेक्शन के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ने हार की समीक्षा की बात कहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम से हुई वोटिंग को लेकर भी अविश्वास जताया और कहा कि आज मैं हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रहा हूं, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर जो अविश्वास है, उसका जवाब ना हीं चुनाव आयोग दे रहा है और ना हीं सरकार। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट का जो आर्डर निकाला है उस फैसले को ईमानदारी से चुनाव आयोग पालन नहीं करवाया है। इसके अलावा ऐसे कई मुद्दे हैं जिसके आधार पर मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रहा हूं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह हमारा हक बनता है जानने का कि हम जिसे वोट दे रहे हैं, वह जहां जाना चाहिए वह गया कि नहीं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन फेयर एंड ट्रांसपेरेंट होना चाहिए जो कि नहीं हुआ यही वजह है कि इन सभी बिंदुओं को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जा रही है।


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में चल रहे पौधारोपण पर भी सवाल उठाते हुए इसमें भ्रष्टाचार होने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार पेड़ कटवा रही है तो दूसरी तरफ पौधारोपण जैसे कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पौधारोपण अभियान रिकॉर्ड बनाने के होता हैं। पौधे लगवाना, गड्डे करवाना और फिर भ्रष्टाचार करना यह अभियान यहीं तक सीमित रह गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 20 रुपए का गड्डा और 30 रुपए का पौधा। अनुमानित एक पौधा लगाने में 50 रुपए मध्यप्रदेश सरकार खर्च कर रही है, समझा जा सकता है कि जब पूरे प्रदेश में पौधारोपण हो रहा है तो फिर कितने करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं और सरकार क्या इसकी गारंटी लें रहीं हैं कि यह जो पौधे करोड़ों रुपए खर्च करके लगाए जा रहे हैं उसमें कितने प्रतिशत पौधे जीवित रहेंगे।


मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 20 जुलाई को रीजनल इंडस्ट्री कन्क्लेव आयोजित की जा रही है जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार कर रहे हैं। इस कार्यक्रम पर भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में परसेंटेज ऑफ इन्वेस्टमेंट महज 7ः ही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर सबमिट सिर्फ फोन एक्सचेंज करना और भाईचारा स्थापित करने तक ही सीमित रह जाएगी जैसा कि पहले भी हुआ है। इन्वेस्टर मीट के दौरान बड़े-बड़े अधिकारी और निवेशक, उद्योगपति आपस में अपने संबंधों को मजबूत करते हैं लेकिन इसमें नहीं उद्यमियों का कुछ होता है और ना ही प्रदेश के युवकों को रोजगार मिलता है।


भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति में जन सेवा नहीं बल्कि धन सेवा के लिए आती है। और इसका जीता जागता उदाहरण अयोध्या का है जहां पर की हाल ही में बीजेपी के नेताओं ने करोड़ों-अरबो रुपए की जमीन खरीदी है। इतना ही नहीं मंदिर निर्माण के दौरान कई लोगों के मकान भी तोड़े गए हैं लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में जो भी काम होते हैं उसमें बीजेपी के हर नेता पार्टनर होता है।


दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी देश के हर जगह में जाकर जनता से सीधा संवाद भी कर रहे हैं। मणिपुर में सिविल वार के हालात बने हैं जहां पर की राहुल गांधी लगातार डटे हुए हैं ऐसे में देश के प्रधानमंत्री को जब वहां जाने की जरूरत थी तो वह वहां न जाकर विदेशो में घूम रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE