BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 4:31 pm
KHABAR : कांग्रेस को मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओ की भावनाओ को समझेंगे और हाई कमान को अवगत करवाएंगे - राजू पटेल, पढे़ दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता राजू पटेल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ का मनोबल चुनाव हारने से कमजोर हुआ है, लेकिन कांग्रेस कमजोर नहीं हुई है। उन्होंने कहा, हम ग्रामीण अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर बातचीत करेंगे और उनकी ऊर्जा को बढ़ाएंगे।


राजू पटेल ने आगे बताया कि आने वाले चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाएगी और सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा, मेरा लक्ष्य है कांग्रेस को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाकर रखना।


राजू पटेल का मानना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी भावनाओं को समझना तथा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगी।


इस अवसर पर पटेल ने कहा, ष्हमारी प्राथमिकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को पुनः स्थापित किया जाए। उनकी समस्याओं और सुझावों को समझा जाए और हाई कमान को इसकी जानकारी दी जाए।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और पार्टी के लिए उनकी ऊर्जा का सही उपयोग किया जा सके। राजू पटेल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी की एकता और अखंडता को बनाए रखना आवश्यक है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE