BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2024, 4:52 pm
BIG REPORT : सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस, क्या हुआ तेरा वादा नाम से चलाया जाएगा पोस्टकार्ड अभियान, सीएम आवास का किया जाएगा घेराव, पढे़ खबर

Share On:-

कटनी। मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है, सरकार न तो महिलाओं को तीन हजार प्रतिमाह दे रही है और न ही शिक्षित युवाओं को रोज़गार दे रही है। किसानों को उचित दाम देने जैसे कई वादे पूरे नहीं किए गए हैं।


जिसको लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री आवास का 31 अगस्त को महा घेराव किया जाएगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बताया कि कटनी में भी निर्वाचित भाजपा जनप्रतिनिधि अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रहे है, पूरे जिले की सड़कें खराब हैं, स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं, मेडीकल कॉलेज, नर्मदा जल जैसी योजनाएं अधर में हैं।


इन सब मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें जिले के चारों विकासखंडों से हजारों युवा आंदोलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद मोसूफ अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज़ालिम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडेय, मुकेश यादव, राहुल पटेरिया, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्रा, सचिन गर्ग, शशांक गुप्ता, अजय खटिक, आईटी अध्यक्ष अभिषेक प्यासी ने भी संबोधित किया।


बैठक में पार्षद विनीत जयसवाल, सुनील श्रीवास, ज़िला उपाध्यक्ष आदित्य कटारे, ब्रजेश यादव, रवि जयसवाल, सूर्यकांत कुशवाहा, प्रशांत सिन्हा, हरीश यादव, अनुराग दाहिया, संदीप हाड़ा, अवध यादव, राहुल यादव, विपिन तिवारी, मनीष राय, प्रिंस वंशकर, शुभम् अहीरवार, राजीव पटेल, निखिल उपाध्याय, अफ़ज़ल ख़ान, बिट्टन तिवारी, अनीस रैकवार, देवांश बाजपेई, सौरभ पांडेय, प्रज्जवल साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE