BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2024, 1:45 pm
BIG REPORT : एमपी में कांग्रेस की कमजोरी तलाशने शुुरु होंगी संभागीय बैठकें, जुलाई माह की इस तारीख को पीसीसी चीफ पटवारी करेंगे जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मीटिंग, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अब संगठन में कमजोरी की वजह तलाशने के लिए संभागीय बैठकें शुरु करने जा रही है। इन बैठकों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों को बुलाकर चर्चा की जाएगी। इसकी शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है। सबसे पहले 22 जुलाई को भोपाल संभाग और 23 जुलाई को नर्मदापुरम संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। बैठक में भोपाल संभाग के जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं लोकसभा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। पीसीसी में दो दिनों तक होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 जुलाई को भोपाल संभाग और 23 जुलाई को नर्मदापुरम संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ चर्चा कर कांग्रेस की कमजोरी के स्थानीय कारण पूछेंगे। ब्लॉक अध्यक्षों से पटवारी यह जानने की कोशिश भी करेंगे। कि स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जा सकता है। ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में होने वाली चर्चा और बिन्दुओं को नोट किया जाएगा। बैठक में आए सुझावों का दस्तावेज तैयार कर आगामी समय में उसपर रणनीति बनाई जाएगी। लोकसभा चुनाव में हुई हार की ब्लॉक वार समीक्षा भी की जाएगी। 20 जुलाई को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग होगी। इस कमेटी में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह सहित तमाम सदस्य शामिल होंगे। इस कमेटी में करीब 39 नेता शामिल हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE