BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2024, 5:54 pm
REPORT : आम आदमी पार्टी चलाएगी नीमच जिले में सदस्यता महा अभियान, लोकसभा कार्यालय पर किया कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बनाई आगामी रणनीति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी की आज लोकसभा कार्यालय पर जिला स्तरीय पदाधिकारीयों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संपूर्ण नीमच जिले में 21 जुलाई से रक्षाबंधन 19 अगस्त तक महा सदस्यता अभियान  चलाकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को मानने वाले  आमजन को पार्टी की सदस्यता प्रदान की जाएगी। यह सर्वविदित है कि आम आदमी पार्टी बिजली, पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत की विचारधारा पर कार्य करती है और इस विचारधारा पर कार्य करने वाले सभी आमजन के साथ ही चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का सदस्य हो अगर वह इस विचारधारा को अपनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेना  चाहता है तो उसका आम आदमी पार्टी में स्वागत है।

आप के मंदसौर लोकसभा प्रमुख ई  नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज मीटिंग में महा सदस्यता अभियान के साथ ही दिल्ली में 15 दिन तक लोकसभा में तन, मन ,धन से सेवा करने वाले साथी गण रमेश गुर्जर ,नानालाल गायरी ,उदय राम चौहान,भंवरलाल जबड़ा ,जानकी लाल पाटीदार, चितरंजन गहलोत, शिव कुमार उपाध्याय का प्रशस्ति पत्र देकर बैठक में सम्मान किया गया। और महा सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षक बनाए गए हैं जो निरंतर इस अभियान को संचालित करेंगे। 

आज की बैठक में जिला पदाधिकारी में जिला अध्यक्ष अशोक सागर,विनोद कुमार पवार,जुझर  अली बोहरा, तुलसीराम मेघवाल, सुनील बामनिया, रमेश गुर्जर, जानकीलाल पाटीदार, उदय राम चौहान,भंवरलाल जबड़ा,नानालाल गायरी,शिव कुमार उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE