BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 11:40 am
BIG NEWS : ग्वालियर में होगा आईटी कॉन्क्लेव! सिंधिया ने अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल लाइन बढ़ोतरी, नई ट्रेनों की शुरुआत समेत की यह मांग, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चम्बल संभाग के रेलवे क्षेत्र में विकास और ग्वालियर को आईटी हब बनाने के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। उन्होंने ग्वालियर में आईटी कॉन्क्लेव के आयोजन की मांग भी की है। 


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल क्षेत्र के विभिन्न प्रोजेक्ट, रेल लाइन विस्तार और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेल मंत्री से मिलने रेल मंत्रालय स्थित कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने अंचल के कुछ स्थानों पर रेल लाइन की बढ़ोतरी, कई नई ट्रेनों के शुरुआत, कुछ पुरानी ट्रेन जो बंद हो गई उनका पुनः संचालन, कई ट्रेनों के क्षेत्र के स्टेशन पर रुकने और समय में बदलाव के साथ ही माल गाड़ी के आने-जाने, माल उतारने व चढ़ाने को लेकर अधोसंरचना के निर्माण की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निर्माण को लेकर भी विशेष चर्चा की, जिसमे रेलवे स्टेशन के विस्तार और नवनिर्माण की गति बढ़ाने की मांग की।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को ग्वालियर में आईटी शहर के संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिलाया । ग्वालियर में आईटी पार्क में कंपनियों की स्थापना और शहर में आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए आईटी कॉन्क्लेव आयोजन कराने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी वैष्णव को ग्वालियर में कई आईटी कॉलेज के होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में प्रतिवर्ष हज़ारों आईटी विषय से एक्स्पर्ट बन रहे हैं।  इन्हें यहां कंपनियां स्थापित होने से रोजगार के और मौके मिलेंगे।


सिंधिया ने की यह मांगें 
2013 से चली आ रही माँग चंदेरी से लिलतपुर वाया पिपरई 80 किलोमीटर ली नई रेल लाइन की स्वीकृत
बिराल नगर रेलवे स्टेशन का हो पुनः निर्माण , बिराल नगर रेलवे स्टेशन पर रुके और ट्रेने
गुना-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर सिंहवासा रेलवे क्रॉसिंग पर नए आरओबी का निर्माण
झाँसी दृ शिवपुरी से लेकर सवाई माधोपुर पर तक हो नई रेल लाइन का निर्माण
ग्वालियर गुना इंटरसिटी रात में भी चलाई जाए
कोटा इंदौर एक्सप्रेस गुना में भी रुके


नई ट्रेन जिन्हें चलाने की मांग की है
ग्वालियर शिवपुरी -गुना-अशोकनगर से कटरा तक नई टेन का संचालन।
उज्जैन-जसडीह (गोंडा दृ झारखंड)-पानाथेशन (झारखंड)वाया गुना दृ शिवपूरी ग्वालियर
कोटा- अयोध्या  अथवा उज्जैन अयोध्या की नई ट्रेन (गुना-अशोकनगर- शिवपुरी होते हुए )
ग्वालियर दृ बेंगलुरु नई ट्रेन वाया शिवपुरी -गुना-अशोकनगर-बीना का परिचालन

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE