BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 12:13 pm
BIG NEWS : आत्म निर्भर पंचायत-समृद्ध मध्यप्रदेश, सीएम डॉ मोहन बोले- गौपालक को अनुदान और दूध पर बोनस देंगे, 1 लाख 75 हजार करोड़ से हो रहा एमपी का विकास, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में “आत्मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्यप्रदेश” का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम डॉ मोहन यादव ने किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, पशुपालन मंत्री लखन सिंह पटेल सहित जिलों से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम 23 से 25 जुलाई तक चलेगा।


ट्राइबल ब्लॉक में हुआ बहुत काम
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। हमारे सामने बहुत सारे सवाल है। मनरेगा को लेकर बहुत सी बातें की जाती है। क्या हम मजदूरी बढ़ाने वाले हैं यह सवाल कई बार पूछा जाता है। पेसा कानून आने के बाद ट्राइबल ब्लॉक में बहुत काम हुआ है। ई पंचायत का लक्ष्य केवल बातें करने से पूरा नहीं होगा। जो रिपोर्ट आप बनाएंगे उन पर भी चर्चा की जाएगी।


आने वाले समय में खेती की कीमत बढ़ेगी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- कभी कोई जमीन मत बेचना। आने वाले समय में खेती की कीमत बढ़ेगी। हरियाणा और पंजाब हम पीछे छोड़ देंगे। कांजी हाउस में नहीं हम गौशाला में गायों को रखेंगे। 20 की जगह 40 प्रति गाय हम दे रहे हैं। 10 गाय से जो ज्यादा पालेगा उस गौपालक को अनुदान देंगे। दूध पर भी हम बोनस देने वाले हैं। गौपालन को बढ़ावा देने लिए हम ये फैसला लेंगे।


मोदी सरकार कर रही एमपी की चिंता
असली भारत गांवों के बसता है। भारत की दुनिया की पहचान क्यों है वो सब बात गांवों में मिल जाती है। गांव वालों को पुलिस नहीं चाहिए, गुंडों के लिए पुलिस चाहिए होती है। संभ्रांत परिवार के लोग तो पुलिस के नाम से डर जाते हैं अगर पुलिस उनके घर के बाहर किसी को बुलाने के लिए भी आ जाए तो वह उसे ठीक नहीं मानते है। बुंदेलखंड में स्थिति बदलने जा रही है। मोदी सरकार 1 लाख करोड रुपए बुंदेलखंड के विकास के लिए दे रही है। मोदी सरकार लगातार मध्यप्रदेश के विकास की चिंता कर रही है। 1 लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि से मप्र का विकास हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE