BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 6:58 pm
BIG NEWS : दुनिया में फैल रहा मजहबी कट्टरवाद, भारतीय मजदूर संघ कार्यक्रम में आरएसएस के सरकार्यवाहक बोले- ये मानव समाज के लिए खतरा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। आरएसएस के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विश्व में मजहबी कट्टरवाद फैल रहा है। यह मानव समाज के लिए खतरा है। वहीं उन्होंने कहा कि मशीन को मनुष्य पर हावी नहीं होने देना है।


दरअसल, सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम संघ और उससे संबंधित संगठनों के हजारों प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि ‘थिंक ग्लोबली एक्ट लोकली’ उद्योग में मालिक और श्रमिक अलग-अलग वर्ग नहीं हैं। इसी तरह ब्लू कोलर और व्हाइट कोलर को काम करना है। परिवार संघर्ष से नहीं समन्वय से चलता है। इस बात को भारतीय मजदूर संघ ने अंगीकार किया है।


दत्तात्रेय ने कहा कि दुनिया के कई देशों में मजहबी कट्टरवाद फैल रहा है। यह मानव समाज के लिए खतरा है। इस दिशा में भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मशीन को मनुष्य पर हावी नहीं होने देना है। तंत ज्ञान का उपयोग करना है, लेकिन मनुष्य पर हावी नहीं होने देना है। वहीं उन्होंने संस्कृति पर भी लगातार हमले हो रहे हैं। भारतीय सभ्यता पर हमले हो रहे हैं। हमें इसे भी देखना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE