BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 12:33 pm
BIG REPORT : नागर सिंह चौहान का बीजेपी विधायक ने किया समर्थन, कहा- दल-बदल नेताओं का मंत्री बनना सौभाग्य, हमारा दुर्भाग्य, डिप्टी सीएम बोले- वे मानेंगे क्यों नहीं वो तो, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान विभाग छीने जाने को लेकर कुछ इस कदर नाराज हुए कि उनके मंत्री पद छोड़ने की चर्चा होना शुरू हो गई। बात तो यहां तक होने लगी कि वे अपनी सांसद पत्नी को भी त्यागपत्र देने के लिए कह रहे हैं। नागर सिंह का कहना है कि कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में कुछ ज्यादा ही तवज्जो दी जा रही है। भाजपा मंत्री की इन बातों का अब पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी समर्थन किया है। 


पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का ये सौभाग्य है कि उन्हें मंत्री पद मिल रहा है। ये हमारा दुर्भाग्य है कि हमारी ही पार्टी में हम अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि नागर सिंह ने जो भी कदम उठाया है, वह बहुत ही सोच समझकर ही उठाया होगा, पर भाजपा के पास हर संकट का समाधान पहले से ही होता है।


नागर सिंह परिवार के सदस्य, मानेंगे क्यों नहींरू डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
नागर सिंह चौहान के इस्तीफे की ख़बरों के बीच आज उनक एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह सीएम हॉउस में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ हंसते और मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि मंत्री की नाराजगी खत्म हो गई है। इस बीच डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नागर सिंह चौहान परिवार के सदस्य हैं, मानेंगे क्यों नहीं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE