BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 1:59 pm
BIG NEWS : कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर लिखा- भाजपा प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लाड़ली बहनों के एकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के अकाउंट में इस बार 250 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे।लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी कि वह कितनी लाड़ली बहनों को मिल रहा है।


इसी तरह भाजपा ने लाड़ली बहनों की सम्मान राशि तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया था, लेकिन अब उसका ज़िक्र तक नहीं किया जा रहा। इसलिए बहनों को दिए जा रहे 250 रुपये का ढिंढोरा पीटने के बजाय अब सरकार को बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि उनसे गैस सिलेंडर और लाड़ली बहना सम्मान राशि को लेकर जो वादा किया था, उसे भाजपा ने ना तो निभाया है और न निभाने का कोई इरादा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE