BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 12:23 pm
BIG NEWS : हैकथॉन प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता में आज विजेताओं का सम्मान। मंत्री कश्यप, विजयवर्गीय और सिलावट करेंगे शिरकत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। नगर निगम द्वारा 26 जुलाई से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन रविवार को आनंद मोहन माथुर सभागार में शाम 6 बजे होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप, मंत्री कैलाश विज्यवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव अन्य जनप्रतिनियों सहित देश भर से आए आईटी प्रोफेशनल्स शामिल होंगे।


मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर देश की सबसे स्वच्छ, स्मार्ट सिटी होने के साथ ही नवाचार के लिए प्रसिद्ध है। इंदौर हमेशा चौलेंज के साथ काम करता है। इंदौर को डिजिटल सिटी बनाने और नगर निगम की सुविधाओं और योजनाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से आयोजित हैकथॉन में देश के 1500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। इनमें से कई शहरों के 79 से ज्यादा यूनिवर्सिटी, कॉलेज के 500 से ज्यादा स्टू़डें​​​​​​ट, एक्सपर्टस का चयन हुआ है। इनके द्वारा इंदौर नगर निगम के लिए ऐसे प्लेटफार्म के निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से शहर के नागरिक निगम की सुविधाएं तुरंत और संतुलित रूप से प्राप्त कर सके।


उन्होंने कहा कि इंदौर के डिजिटाइजेशन की आधारशिला आज रखी जा रही है। हैकथॉन प्रतियोगिता के माध्यम से नगर निगम 42 से ज्यादा विभागों के माध्यम से किए जाने वाले कामों का बेहतर तौर पर निराकरण के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के माध्यम से निगम द्वारा ऐसे डिजिटल प्लेटफार्म को तैयार किया जाएगा। इसमें इनोवेटिव आइडियाज लिए जाएंगे।


हैकथॉन प्रतियोगिता निगम, ई-नगर पालिका और अन्य ई-गवर्नेंस पोर्टलों द्वारा वास्तविक चुनौतियों को समाधान देने का उद्देश्य से आयोजित की गई है। हैकथॉन में शामिल समाधानों और सुझावों को नगर निगम द्वारा आने वाले नए पोर्टल के आरएफ़पी (त्मुनमेज वित च्तवचवेंस) में शामिल किया जाएगा। यह निगम की अन्य प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में योगदान देगा। इंदौर इस पहल को लागू करने वाला पहला शहर होगा। प्रतियोगिता युवा रचनात्मक दिमागों, तकनीकी उत्साही और समाधान सलाहकारों को एक मंच के रूप में साबित होगी।


अच्छे सुझाव पर ये पुरस्कार दिया जाएगा
इस तीन दिनी हैकथॉन में पूरे देश से प्रतिभागी भाग लेने आए प्रतिभागियों द्वारा 48 घंटे में इंदौर नगर निगम के लिए समाधान और सुझाव तैयार करेंगे। उनमें बेहतर तीन सुझाव को इंदौर नगर निगम द्वारा 1.5 लाख रु. का प्रथम पुरस्कार, 1 लाख रु. का द्वितीय पुरस्कार और 50 हजार रु. का तृतीय पुरस्कार घोषित किया है। इसके अलावा स्कूल से आने वाले प्रतिभागियों के लिए 25 हजार रु., 15 हजार रु. के पुरस्कार, और अन्य प्रतिभागियों के लिए10 हजार रु. के 7 विशेष श्रेणी पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE