BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 1:21 pm
BIG NEWS : बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक का दूसरा दौर, मीटिंग से पहले प्रधानमंत्री ने सभी सीएम के साथ खिंचवाई फोटो, एमपी मोदी के साथ पहली पंक्ति में बैठे सीएम डॉ. मोहन यादव, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। आज बीजेपी केंद्रीय कार्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का दूसरा दिन है। बैठक से पहले फोटो सेशन हुआ जिसमें पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकर फोटो खिंचवाया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पीएम के साथ पहली पंक्ति में बैठे थे। 


फोटो सेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद के दूसरे दौर की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई राज्यों के सीएम मौजूद हैं। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के साथ सहभागिता की। 


पीएम मोदी ने इस बैठक में गुड गवर्नेंस पर जोर दिया और सभी राज्यों से कहा कि वे एक दूसरे की बेस्ट प्रैक्टिस के मॉडल को लागू करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के 100 प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा। इस बैठक में एनडीए शासित कुल 16 राज्यों के 13 मुख्यमंत्री और 15 डिप्टी सीएम शामिल हुए।


सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री अपने काम का हिसाब-किताब दिया। उन्हें पार्टी की ओर से एक फॉर्मेट दिया गया जिसमें अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताने को कहा गया। साथ ही उन योजनाओं को भी बताने को कहा गया, जिसे वह अब तक लागू नहीं कर पाए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE