चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता उदयपुर देहात जिला संगठन प्रभारी व अर्बन बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया ने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात कर दुबारा लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देकर शाल उपरना से अर्बन बैंक परिवार की और से अभिनंदन किया।
सेठिया ने नवीन संसद भवन परिसर में चल रही बजट चर्चा को भी प्रत्यक्ष देखा और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल , केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व पी पी चौधरी,क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, सांसद राकेश सिन्हा सहित दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी ब्रजेश राय से मुलाकात कर उपरना पहना कर तीसरी बार मोदी सरकार के गठन व मंत्री मंडल में स्थान मिलने पर बधाई देकर अभिनंदन किया और चर्चा कर चित्तौड़गढ़ आने का निमंत्रण दिया।
नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ दी बधाई-
डा सेठिया ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ से दूरभाष पर बात कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर हर्ष व्यक्त कर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया की उनके व्यापक संगठनात्मक अनुभव से प्रदेश भाजपा संगठन को नई दिशा मिलने के साथ और मजबूती प्रदान होगी।