BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 11:04 am
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सांसद सुधीर गुप्ता संग ये अधिकारी रहे मोजूद, पड़े खबर

Share On:-

मंदसौर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महावीर वार्ड, वार्ड क्रमांक 1 के पीपलेश्वर महादेव मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रितेश चावला, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, धीरज पाटीदार, रेडक्रॉस चेयरमेन प्रितेश चावला, राम कोटवानी मंचासीन थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने पौधारोपण के माध्यम से समाज को प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया एवं ‘वृक्षारोपण’ कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पूरे देश में जन अभियान का स्वरूप ले लिया है। इस बार हमने पेड़ो की आवश्यकता को काफी महसूस किया है। हम सभी को पौधे लगाना ही नही बल्कि उन्हें बड़ा करना भी हमारा दायित्व है। सांसद गुप्ता ने वार्ड की पार्षद नम्रता चावला की आयोजन की प्रशंसा की। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि हम सभी को शहर को हरा भरा रखना है। हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक करें। अधिक से अधिक पौधारोपण करें। 

पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण करना आवश्यक है। साथ ही उनकी देखभाल करना और महत्वपूर्ण कार्य है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि ऐसे पुनित कार्यो में जनभागीदारी के साथ मनभागीदारी भी होना आवश्यक है। मैं वार्ड की पार्षद और उपाध्यक्ष नम्रता चावला की प्रशंसा करता हूँ कि वार्ड में इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहते है। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण करना भी बहुत जरूरी है। हम सभी को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसी के साथ कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन जितेश पंडया ने किया और आभार नपाउपाध्यक्ष व क्षेत्रिय पार्षद नम्रता चावला ने माना। कार्यक्रम से पूर्व भगवान पिपलेश्वर महादेव की महाआरती की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदगण, कार्यकर्तागण व गणमान्य  नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE