BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 11:48 am
BIG NEWS : आज दिल्ली में महिला कांग्रेस का आंदोलन, एमपी में बढ़ते क्राइम का मुद्दा उठेगा, महिला आरक्षण कानून लागू कराने की होगी मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। महिला आरक्षण कानून लागू कराने सहित महिलाओं से जुडे़ मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में महिला कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया- महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार के सामने रखी जाएंगी।

दिल्ली के सोमवार को जंतर-मंतर से एक राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन शुरू होगा। जिसमें मध्यप्रदेश की हजारों महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगी। विभा पटेल ने बताया कि महिलाओं के हक और अधिकार के लिए महिला कांग्रेस की इस पूरे आंदोलन की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार से रहेंगी।


राजधानी में महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिल्ली में गूंजेंगी
विभा पटेल ने बताया- भोपाल में विगत 6 महीनों में 6 महिलाओं की हत्या, 153 बलात्कार की घटनाओं के साथ महिलाओं की हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश भर में महिलाओं में भय का वातावरण निर्मित है।

इतना ही नहीं मुंबई में 30 साल की महिला का सामूहिक बलात्कार, और उसके बाद हत्या, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे तमाम मामले महिला उत्पीड़न के देश में घटित हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE