BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 5:45 pm
KHABAR : पुलिस कमिश्नर के तीखे तेवर, अधिकारियों की ली क्लास, बढ़ते अपराधों पर जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस कमिश्नर के तीखे तेवर देखने को मिले है। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की जमकर क्लास ली। पुलिस कमिश्नर ने शहर के कई क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने अपराधिक घटनाओं को लेकर अफसरों को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।


दरअसल, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बढ़ते अपराध किसी से छिपी नहीं है, दिन दहाड़े हुई बैंक लूट के साथ ही सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया, तो वहीं सबसे बड़ी चुनौती वाहन चोरी की है। शहर के तमाम पार्किंग और सर्जरी के स्थान के साथ ही घर के बाहर खड़े वाहनों को चोर दिन दहाड़े चोरी की वारदात अंजाम दे रहे है।

 
इसी को लेकर महीने के आखिरी में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने तमाम अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। इस मीटिंग में डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में वारदातें बढ़ी है, उसको लेकर पुलिस कमिश्नर ने अपने तीखे तेवर में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के साथ ही अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश भी दिए हैं।

 
पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता का कहना था कि जिन क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाना है, उनको चिन्हित कर जल्द से जल्द सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। वहीं उन्होंने दूसरी ओर वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात भी कही हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE