BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 1:59 pm
BIG NEWS : संसद में केंद्रीय मंत्री शिवराज की दहाड़, एक स्व. प्रधानमंत्री कहते थे, एक रुपया भेजता हूं 15 पैसा पहुंचता है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने कहा ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की ओर से रोजगार पर अपना वक्तव्य दिया। कहा कि- यह हमारी प्रतिबद्धता है कि 100 दिन का रोजगार नहीं मांगने पर भी देंगे। कई परिवार 50 दिन का तो कोई 60 दिन का रोजगार मांगते हैं, लेकिन जितने दिन का वो रोजगार मांगते हैं उतना रोजगार दिया जाता है। मैं अब कह रहा हूं, ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, जिनमें आवंटन को 3 गुना ज्यादा बढ़ाया है, इस बार भी 86 हजार करोड़ का आवेदन दिया गया है। जरूरत पड़ेगी और मांग होगी तो उस प्रावधान को और बढ़ाया जाएगा।


पश्चिम बंगाल का पैसा रोका गया
मंत्री शिवराज ने कहा कि- मैं बहुत विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं, ये योजना मजदूरों को रोजगार देने के लिए है। एक स्व. प्रधानमंत्री कहते थे, एक रुपया भेजता हूं 15 पैसा पहुंचता है, लेकिन मोदी ने कहा ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। अगर इस योजना का कोई दुरुपयोग कर रहा है, अनियमितता कर रहा है, गाइड्लाइन के बाहर जाकर काम कर रहा है, फंड को डाइवर्ट कर रहा है, योजना का नाम बदल रहा है तो ऐसे मामले में हम जनता के पैसे तो खाने नहीं देंगे। उस पर कार्रवाई करेंगे। पश्चिम बंगाल ने कई अनियमितताएं की, कई डाईवर्ट किए गए, कई योजनाओं का नाम बदला गया है। एफआईआर हुई है और ये सरकारें अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है, इसलिए पैसा रोका गया है। ये पैसा फालतू कमाने के लिए नहीं है, ये मजदूरों के लिए है, ये पैसा खाने के लिए नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE