BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 2:51 pm
KHABAR : कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम का घेराव कर किया चक्काजाम, शहर की पेयजल, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम का घेराव करते हुए चक्का जाम कर दिया। कांग्रेसियों का आरोप था कि शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों की दुर्दशा, आवारा पशुओं की समस्या, शहर में जल प्रदाय की अव्यवस्था, शहर में स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था, गंदे पानी का जल सप्लाई की समस्या सहित कांग्रेस पार्षदों की सुनी नहीं जा रही है। जिसके चलते कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आगर रोड जाम कर दिया।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल जमाव सहित आवारा पशुओं और गंदे पानी का जल सप्लाई सहित अनेक समस्याओं का शहर वाली भुगत रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य पदाधिकारी और कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के कार्यालय का घेराव किया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद दल द्वारा कई बार इन समस्याओं को निराकरण हेतु ज्ञापन दिए गए। परंतु निगम का भाजपा बोर्ड सोया हुआ है उसे उठाने की आवश्यकता है। इस हेतु कांग्रेस पार्टी के समस्त नेता कार्यकर्ता निगम का घेराव कर आगर रोड पर चक्काजाम किया। करीब आधे घंटे चले चक्का जाम के कारण आगर रोड पर आने वाले वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। चक्का जाम कर रहे कांग्रेसियो से बात करने पहुंचे नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर पवन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समस्या थी हम लोग कोशिश करेंगे जल्द निराकरण हो, नगर पालिका है रोज समस्या होती हम सभी समस्या का जल्द निराकरण करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE