BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 3:14 pm
BIG NEWS : सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, इस होटल में सजा था जिस्मों का बाजार, जब साइबर टीम ने दी दस्तक तो उड़े होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित होटल जायसवाल टॉवर से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन लड़कियों के साथ तीन लड़के भी पकड़े गए हैं। पुलिस अब इस मामले की पूछताछ में जुटी हुई है।


यह छापामारी तब की गई जब पुलिस घर से कॉलेज जाने के लिए निकली चार लापता छात्राओं की तलाश कर रही थी। बस स्टैंड पर स्थित होटल में अवैधानिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा। कुछ कमरों की तलाशी लेने पर वहां कुछ लड़के और लड़कियां पाए गए, जिन्हें तुरंत कोतवाली लाया गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई।


जानकारी के अनुसार, होटल जायसवाल टॉवर में अनैतिक कार्यों के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। हालांकि, अब तक लापता हुई चार छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की साइबर टीम उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए प्रयासरत है।


दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब यह सुनिश्चित करने में लगी है कि लापता छात्राओं को जल्द से जल्द सुरक्षित पाया जा सके। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सभी संभावित सुरागों की जांच कर रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE